भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य रथ यात्रा का आयोजन

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 33 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन समाज रुड़की द्वारा भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातःकाल नगर के दोनों जैन मंदिरों में श्री जी का अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ तथा नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 विनिश्चयसागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल प्रवचन आयोजित किए गए।

इसके पश्चात भगवान जी को रथ पर विराजमान कराने वाले पात्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया गया। श्री जी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य साधुराम जैन को, रथ को लेकर चलने का सौभाग्य नवीन जैन को तथा श्री जी के कोष को लेकर चलने का सौभाग्य हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ। श्री जी के दोनों ओर इंद्र बनने का सौभाग्य आईआईटी रुड़की में अध्ययनरत दो छात्रों को मिला।

रथ यात्रा का शुभारंभ श्री 108 चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर, कानूनगोयान से प्रातः 10:30 बजे जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुभाष चंद जैन (ट्रंक वालों) द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए रथ यात्रा सिविल लाइंस पेट्रोल पंप चौराहे स्थित ‘अहिंसा स्थल’ पहुंची, जहां नगर महापौर अनिता देवी अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन (जय भारत) एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर नगर महापौर ने समस्त समाज को महावीर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और घोषणा की कि नगर में भगवान भरत की एक विशाल प्रतिमा शीघ्र स्थापित की जाएगी, जिनके नाम पर भारतवर्ष का नाम पड़ा है। जैन समाज ने इस घोषणा का स्वागत किया।

रथ यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्री जी के रथ की आरती उतारी। सिविल लाइंस बाजार और हरिद्वार रोड से होते हुए रथ यात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, आदर्श नगर पहुंची, जहां आचार्य श्री के निर्देशन में पांडुक शिला पर इंद्रों द्वारा भगवान महावीर का अभिषेक एवं पूजन किया गया।

इसके उपरांत रथ यात्रा नगर निगम पुल, श्री दिगंबर जैन धर्मशाला बी.टी. गंज, त्यागी मार्केट, सब्जी मंडी, पहाड़ी बाजार, अनाज मंडी और पुराने अस्पताल मार्ग से होते हुए पुनः कानूनगोयान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

जैन समाज रुड़की कार्यकारिणी सदस्य अमन कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष रथ यात्रा को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक भीड़ उमड़ी। रथ यात्रा के संयोजक मुकेश जैन एवं मनोज जैन तथा उनकी टीम को सफल आयोजन का श्रेय दिया गया।

यात्रा के दौरान समाज की ओर से विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलती रही। रथ यात्रा में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नगर में महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की आरती की। इसके साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मेयर अनीता अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,योगेंद्र पुंडीर,डॉक्टर सौरभ गुप्ता, अशित जैन, राजकुमार पुंडीर,रोमा सैनी,मांगेराम चेयरमैन, सावित्री मंगला,सुनीता गोस्वामी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक,दुग्धाभिषेक और पूजा अर्चना कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दक्षेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की इसी कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share