देश एवं प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार, कर्मठ, कुशल जनप्रतिनिधि चुने जाने जरूरी: राज्यपाल

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

देहरादून। राजभवन ऑडिटोरियम में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज एवं फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु राज्य के दो निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ और पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को सम्मानित किया। राज्यपाल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन प्रबंधन, स्वीप, एक्सेसिबल इलेक्शन आदि क्षेत्रों में एवं मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन किया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल के सम्मुख निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गए मतदाता गीत ‘मैं भारत हूँ’ का भी अनावरण किया गया। राज्यपाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार, कर्मठ, कुशल जनप्रतिनिधि चुने जाने जरूरी हैं। इस कार्य की सफलता के लिए मजबूत चुनाव प्रणाली और जागरूक मतदाता का होना आवश्यक है।

डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पी रेणुका देवी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी तीरथ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी बागेश्वर चंद्र सिंह इमलाल, उप जिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी पुरोला जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी गदरपुर राकेश चंद्र तिवारी, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी किच्छा कोस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, तहसीलदार जसपुर पुनम पंत, तहसीलदार पुरोला शीशपाल सिंह असवाल, तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी, तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार भटवाड़ी सुरेश चंद्र भटृ, तहसीलदार नैनबाग साक्षी उपाध्याय, तहसीलदार कंडीसौण किशन सिंह मंहत, तहसीलदार जोशियाड़ा सुरेश प्रसाद सेमवाल को राज्यपाल ने सम्मानित किया हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जी-20 बैठक की तैयारियों का जायजा लिया, समिट के आयोजन की व्यवस्थाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून। आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। उत्तराखण्ड में होने वाली जी-20 की बैठकों के जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share