क्वाड्रा आयुर्वेद संस्थान रुड़की में त्वचा रोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 9 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की में गुरुवार को कायचिकित्सा विभाग द्वारा (डेरमाटोलाॅजी) विषय पर ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. पी. के. सिंह ने मुख्य वक्ता के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव डाॅ. रकम सिंह के मार्गदर्शन में द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यावहारिक ज्ञान को भी सुदृढ़ करते हैं। अपने विस्तृत एवं प्रेरणादायक व्याख्यान में डाॅ. पी.के. सिंह ने त्वचा रोग विज्ञान के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की। उन्होंने छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक चिकित्सा कौशल भी सिखाने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल रोग की पहचान ही नहीं, बल्कि रोगी की संपूर्ण स्थिति को समझना अत्यंत आवश्यक है। डाॅ. सिंह ने छात्रों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रुप से मार्गदर्शन प्रदान किया। त्वचा रोगों की प्रारंभिक पहचान (अर्ली डायग्नोसिस) की तकनीक विभिन्न त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, फंगल इन्फेक्शन आदि के लक्षण एवं उपचार रोगी की स्किन हिस्ट्री लेने की सही विधि आधुनिक चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों के समन्वय का महत्व स्वच्छता, आहार एवं जीवनशैली का त्वचा स्वास्थ्य पर प्रभाव, उन्होंने अपने क्लिनिकल अनुभवों के उदाहरण देकर छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराया, जिससे छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान को समझने में सहायता मिली। डाॅ. सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, तनाव एवं अनियमित जीवनशैली के कारण त्वचा रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए एक आयुर्वेद चिकित्सक के रुप में छात्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रुप से अपनी जिज्ञासाएं रखीं। डाॅ. सिंह ने सभी प्रश्नों का सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक उत्तर देकर छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित किया। संस्थान की ओर से डाॅ. पी.के. सिंह को आभार स्वरूप सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. जितेंद्र कुमार के द्वारा आभार शब्दों में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर प्राचार्य प्रो. डाॅ. जितेन्द्र कुमार राणा, प्रो. डाॅ. ऋषभ जैन, प्रो. डाॅ. रजनीकांत, प्रो. अभिषेक भूषण शर्मा, प्रो. शेरोन प्रभाकर, प्रो. डाॅ. मयंक जैन, प्रो. डाॅ. रंजीत सिंह, प्रो. डाॅ.चारू शर्मा, प्रो. डाॅ. सौरभ कुमार, प्रो. डाॅ. त्रिवेणी शास्त्री, संजय सैनी, डाॅ. मयंक बिश्नोई, डाॅ. अंकित त्यागी, डाॅ. भूमि सोनी, डाॅ. प्रज्ञा शर्मा, डाॅ. आशीष कांडपाल, डाॅ. अंकित कुमार, डाॅ. प्रियंका शर्मा, डाॅ. प्रियंका शर्मा, डाॅ. दीपा शर्मा, डाॅ. विवेक सिंह, डाॅ. हर्ष मोहन सिंह, डाॅ. विपुल सिंह, डाॅ. आदित्य भारद्वाज, डाॅ. प्राची पाटनी, डाॅ. जितेन्द्र पांडे, डाॅ. हिमाद्रि, डाॅ. अदिति यादव, डाॅ. उर्वि कौशिक, डाॅ. अर्चना बर्तवाल, डाॅ. अभिषेक पांडे, डाॅ. चारूल सैनी, डाॅ. गार्गी वर्मा, डाॅ. रागिनी गर्ग, डाॅ. दिप्ती पांडे, दीपक, मानव, राहुल, शाहीद, खूशबू, संजय कुमार, शुभम, आशीष, भरत एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्वाड्रा संस्थान में ट्रस्टी प्रवीण सिंह का भव्य स्वागत, साझा किए वैश्विक अनुभव

रुड़की (आयुष गुप्ता) क्वाड्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के ट्रस्टी सदस्य एवं अमेरिका निवासी वरिष्ठ इंजी0 प्रवीण सिंह के आज संस्थान आगमन पर क्वाड्रा संस्थान परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उनसे संवाद किया। इंजी0 प्रवीण सिंह ने संस्थान […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share