झबरेड़ा में ईद मिलन कार्यक्रम : महक सिंह और रविंद्र भाटी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, समाज की एकता पर दिया जोर

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

झबरेडा में आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता महक सिंह द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने कहा कि इस हिटलर शाही सरकार को चंद्रशेखर ही रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह गूंगे, बेहरों की सरकार है, संघर्ष के दम पर हम सूरत बदलना जानते है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह देश को तोडने की बात करते हैं और हम जोडने की। उन्होंने यह भी कहा कि जितना यह देश हिन्दुओं का है, उतना मुसलमानों का भी। देश की आजादी में मुस्लिम लोगों ने भी अपनी शहादत दी। उन्हांेने यह भी कहा कि ‘जय हिंद’ का नारा भी एक मुस्लिम ने ही दिया था। उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम पिछडों की एकता कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि महक सिंह बब्बर शेर है, इसे विधानसभा के चुनाव मंे जीताकर भेजो, तो निश्चित रुप से वह आपके हक-हकूकों की लडाई लडेंगे। वही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व झबरेडा विधानसभा से भावी प्रत्याशी महक सिंह ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के लोग ‘बी टीम’ बताते हैं। मेरा मुकाबला करने के लिए सभी को एकत्र होना पडेगा। आपने जीत के रुप में एक मौका दिया, तो निश्चित रुप से पता लगेगा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा में सामाजिक लडाई कैसे लडता है। उन्हांेने कहा कि वर्ष 2015 से वह लगातार चंद्रशेखर के साथ खडा हॅू। मेरा परिवार मुझे सपोर्ट करता है। उन्हांेने कहा कि आपका बेटा -भाई मिट सकता है, मर सकता है, लेकिन समाज को धोखा नही दे सकता। मुस्लिम समाज के व्यक्ति को पीटने वाले को हमने जेल भिजवाया। आजाद समाज पार्टी की बढती ताकत से व्यक्तियों में खलबली मची है। भाजपा के नेता गली-गली मंे जाने को मजबूर हो गये है। कार्यक्रम को खुर्शीद मंजूरी, अतिर्कुर रहमान ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सुशील पाटिल, अवनीश चैधरी, ललित कुमार, विकास, मौ. फिरोज, इंतनाम प्रधान, अमरीश कपिल, रोबिन तेगवाल, परवेज चेयरमैन, कटार सिंह, गौरव प्रधान, सतेंद्र, सचिन, आशीष, सतेंद्र राणा समेत हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम मंे पहुंचने पर अतिथियों को गुलदस्ता देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में एन्टी ड्रग यूनिट का गठन किया गया

खानपुर (आयुष गुप्ता) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज (एस0डी0) सिमरनजीत कौर के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश के आलोक में नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर (हरिद्वार) में बुधवार को एन्टी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि ड्रग […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share