चेकिंग के दौरान वाहन से 3 गोवंशीय पशु बरामद, पशु क्रूरता अधिनियम में चालक गिरफ्तार

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

भगवानपुर (आयुष गुप्ता)

पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियान ‘आॅप्रेशन प्रहार’ के तहत एसएसपी हरिद्वार द्वारा गोवंशीय पशुओं को वाहनों में क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान ग्राम दौडबसी जाने वाली कम्पनी के पास एक छोटा हाथी यूपी-12-सीटी-1663 को रोककर चेक किया गया। वाहन चालक ने अपना नाम शहवेज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला जोगीयान, कस्बा थाना भवन, जिला शामली (उ0प्र0) बताया। वाहन के डाले की तलाशी लेने पर उसमें 03 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए पाया गया। मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अ.उ.नि. प्रदीप चैहान, हे.कां. सुधीर चैधरी, हो.गा. उदयपाल शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, ढंडेरा फाटक क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी

रुड़की (आयुष गुप्ता) एसएसपी हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष आॅपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमांे का गठन कर वारंटियों की धर पकड हेतु आदेशित किया गया। पुलिस टीम के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share