रुड़की (आयुष गुप्ता)
ढण्डेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी अपने भारी समर्थकों के साथ कल शनिवार को फिर से भाजपा में वापसी करेंगे। सतीश और उनका परिवार हमेशा से ही भाजपाई रहा है। नगर पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने और क्षेत्र की जनता का दबाव बढ़ने के कारण सतीश नेगी निर्दलीय चुनाव में उतरे और जीत गए, लेकिन उनके दिल से भाजपा का मोह कभी समाप्त नहीं हुआ। पार्टी के अधिकतर नेता भी हमेशा उनसे संवाद बनाए रहे। करीब डेढ़ बरस की जुदाई के बाद आखिरकार अब फिर से सतीश नेगी भाजपा में वापसी करने जा रहे हैं। जिसे लेकर ढंडेरा में प्रचार भी जोरो-शोरों से चल रहा है। राजमहल, ढंडेरा में शनिवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी समेत कई अन्य भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनमें ढंडेरा से ही निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा भी शामिल हैं। सतीश नेगी का कहना है कि वह और उनका परिवार हमेशा से ही भाजपाई रहा है। परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जातें हैं, लेकिन परिवार से दूर नहीं रहा जा सकता है। वह भी दूर होने के बावजूद भी हमेशा ही दिल से भाजपाई बने रहे। सतीश नेगी दावा करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि आम जनता में भाजपा को लेकर पुरा जोश और उत्साह है। सतीश नेगी ने बताया कि सभी समर्थकों से सलाह के बाद ही उनकी ओर से भाजपा में वापसी का निर्णय लिया गया है। समर्थकों की भारी भीड़ के साथ वह भाजपा में वापसी करने जा रहे हैं।

