रुड़की (आयुष गुप्ता)
सुभाषगंज (बीटी गंज) आर्य समाज में चल रही ऋषि बौद्धोंत्सव वेद कथा के दौरान भजन उपदेशिका संगीता आर्य ने मनमोहक भजन के माध्यम से भारतीय वेद की उपयोगिता का वर्णन किया साथ ही साथ रामराज्य का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर वर्णन किया जिसको सुनकर उपस्थित भक्तगण भाव विभोर हो गए। वहीं दूसरी ओर स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी ने ऋग्वेद के महत्व के बारे में जानकारी देकर इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर की सर्वोच्च सत्ता का वर्णन किया।

वेद कथा प्रारंभ होने से पूर्व पुरोहित निरंजन देव द्वारा यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें यजमान के रूप में जयदेव एवं आलोक कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। वेद कथा के अवसर पर मनोज शर्मा, संदीप यादव, स्वामी शंकारानंद, प्रणव मुनि, स्वामी ब्रह्मानंद, अमरेश,, रागिनी मित्तल, राजेश शर्मा, हरफूल सिंह राठी आदि उपस्थित भक्त जनों ने वेद कथा एवं भजन का मंत्र मुग्ध होकर आनंद लिया।

