केएलडीएवी कॉलेज में ‘विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस’ पर कैडेट्स ने रखे नवाचार के विचार

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

महानिदेशक एनसीसी, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों एवं कमान अधिकारी, 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के आदेशानुसार सोमवार को केएलडीएवी (पीजी) काॅलेज में ‘विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान सत्र में कैडेट्स ने आधुनिक युग में नवाचार की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एनसीसी अधिकारी डाॅ. नवीन कुमार ने विषय की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता केवल कला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक विकास में नवाचार की अपरिहार्यता पर जोर दिया।

व्याख्यान सत्र के दौरान कैडेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वैश्विक वरदान बताते हुए कहा कि यह तकनीक आज हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। सत्र में ‘सतत विकास’ के उदाहरणों के साथ-साथ देश में पहली बार शुरू की जा रही डिजिटल जनगणना का विशेष उल्लेख किया गया। कैडेट्स ने बताया कि कैसे सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु ‘आधार-बेस ऐप’ के लाॅन्च होने से गणनात्मक प्रक्रियाएं न केवल सरल हुई हैं, बल्कि उनमें पारदर्शिता भी आई है। व्याख्यान प्रस्तुत करने वाले मुख्य कैडेट्स में आराध्या शर्मा, अनिकेत बिष्ट, प्रियेश, दीपिका, आरव और अभिलेख शामिल रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि नवाचार ही वह धुरी है जिस पर भविष्य का भारत टिका है। कार्यक्रम में 84 उत्तराखंड बटालियन से आए गौरव सेनानी मंगल सिंह एवं सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस दौरान कैडेट आयुष कुमार, आशीष उपाध्याय, देव कौशिक, गुंजन, सौर्य कोठारी, सावन कुमार और अभिमन्यु सहित दर्जनों कैडेट्स ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जनसमस्याएं सुनीं, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

रुड़की (आयुष गुप्ता) कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की स्थित कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर क्षेत्र की जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी जन-समस्याओं को सुना। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी किए। इस अवसर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share