कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की शहर को बड़ी सौगात,जल्द मिलेगा अंतर्राज्यीय बस अड्डा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

विधायक प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री बनते ही रुड़की शहर को सौगात देने का काम शुरू कर दिया है। अभी उन्हें मंत्री बने हुए सप्ताह भर ही हुआ है कि उन्होंने रुड़की शहर को एक अंतर्राज्यीय बस अड्डा देने की घोषणा की है। जो हरियाणा, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के खटीमा शहर को जोड़ने का काम करेगा। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में आज नगर निगम में हुई बोर्ड बैठक में पहुंचे विवेक चौधरी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड बैठक में मंत्री जी की ओर से तीन प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें फायर स्टेशन के लिए जगह, अंतर्राज्यीय बस अड्डा के लिए जगह व साइंस सिटी के लिए जगह उपलब्ध कराना था। बोर्ड बैठक में सभी तीनों प्रस्ताव को सर्व समिति से पास कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि विवेक चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार में रुड़की विधानसभा को सीधा प्रतिनिधित्व मिलना यहां के शहरवासियों को बेहद गौरवान्वित करने वाला है।

इस अंतर्राज्यीय बस अड्डा से दिल्ली के लिए सीधा सफर, हरियाणा -पंजाब के लिए सीधा सफर, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद व खटीमा के लिए सीधा सफर, दिल्ली -राजस्थान के लिए सीधा सफर अब आसान होने जा रहा है। वहीं मंगलोर रोड पर निगम की जमीन में बनने जा रही “साइंस सिटी” में इंजीनियरिंग के छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों को करने में सुविधा मिलेगी और वह ओर ज्यादा रचनात्मक गतिविधियों में पारंगत हो सकेंगे।

वहीं बोर्ड बैठक में लंबे समय बाद पहुंचे पूर्व पार्षद विवेक चौधरी को देखकर उनके सहयोगी पार्षदों ने खुशी व्यक्त की, वही पहली बार पार्षद के रूप में निगम पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी विवेक चौधरी के व्यक्तित्व की प्रशंसा की

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर. एन. आई. इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार हुए सेवानिवृत, विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

भगवानपुर (आयुष गुप्ता) आर. एन. आई इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। सभी ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार के कार्यकाल को सहारा। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्ततु किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि हम विद्यालय से विदा हो […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share