रुड़की (आयुष गुप्ता)
शहर में आयोजित प्रथम एडवोकेट प्रीमियम लीग (एपीएल )क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सैनी क्रिकेट अकैडमी, सलेमपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और जोश के साथ हुई, जहां मंत्री प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के विकास का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर टूर्नामेंट से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष अनुज सिंह पुंडीर एडवोकेट, उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, सचिव राव नवेद एडवोकेट शामिल रहे।
इसके अलावा संयोजक मंडल में शिव कुमार सैनी एडवोकेट, अकीब जावेद एडवोकेट एवं मनोज चौधरी एडवोकेट की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेल भावना, एकता और उत्साह का प्रतीक बताया।

