लक्सर (आयुष गुप्ता)
लक्सर कोतवाली पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने कहा कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। रविवार को कोतवाली में भगीरथ प्रयास फाउंडेशन व पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान लक्सर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी और कोतवाल प्रवीण कोसयारी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। बल्कि समाज सेवा में भी भूमिका निभा रही है। इस मौके पर मनोज मलिक, विपिन कुमार, मनोज गैरोला, दीपक चौधरी, विजेंद्र चौधरी, टीकम सिंह चौहान, भूपेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, अमन कुमार, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार सैनी, अश्वनी शर्मा, विनोद कुमार धीमान, इस्लाम प्रधान, नवाब खटाना, कृष्णकांत पुरोहित, विनीत चौधरी, फरमान खान, दिलशाद अली व गुलशन आजाद, बृजभूषण शर्मा मौजूद रहे।

