“कांग्रेस का होगा सफाया”: सदस्यता कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

ढंडेरा स्थित एक बेंकट हाॅल में भाजपा का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चेयरमैन सतीश नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा व बसपा से शिवम कश्यप ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में ली।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड ने मोदी जी के शासन काल, धामी जी के शासन काल में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो जाएगी, क्योंकि कांग्रेस के पास अब जनता के उठाने योग्य मुद्दे नहीं बचे, वह उत्तराखंड में अपनी जमीन तलाशने में जुटी है। वहीं सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी चुनाव में खानपुर विधानसभा से कमल खिलेगा, यह आज निश्चित हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना के जवान का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हर्षिल वैली के पास आर्मी जवानों से मुलाकात की थी, उस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। आर्मी के जवानों के हौंसले को देखकर वह काफी उत्साहित हुए थे। उन्होंने कहा कि आज भारत के पास रक्षा के क्षेत्र में आधुनिक हथियारों की बड़ी खेप है, जिनमें 300 किमी तक अचूक निशाने की मिसाइलें भी शामिल है। जिसे बनाने में उत्तराखंड के वैज्ञानिक की अहम भूमिका रही, उन्होंने अपने प्रदेश के लोगों पर गर्व महसूस किया। रावत ने कहा कि जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे, तब हमारे देश की 11वीं अर्थव्यवस्था थी, आज मोदी जी उसे 4वें नंबर पर लेकर आये है। यह देश की बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम को चेयरमैन सतीश नेगी, बबलू राणा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिपं अध्यक्ष किरण चैधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चैधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, अशोक राणा, जितेंद्र नेगी, पूर्व पार्षद विवेक चैधरी, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, सुशील त्यागी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैनर जलाने पर बवाल, आजाद समाज पार्टी ने पुलिस पर अभद्रता का लगाया आरोप

रुड़की (आयुष गुप्ता) आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समर्थकों के साथ कोतवाली मंगलौर पहंुचे, जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर से मुलाकात की और पुलिस द्वारा उनके समर्थकों के साथ की गई अभद्रता पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। महक सिंह ने कहा कि तांशीपुर में आगामी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share