Read Time:50 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देश पर वारन्टियांे की शत-प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमें गठित की गई। गठित टीम द्वारा बुधवार को न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी उमेश पुत्र मंगतराम निवासी शिव शक्ति आदर्शनगर कोतवाली रुड़की को आर्य कन्या स्कूल के सामने रुड़की से पकडा गया। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, कां. रणवीर सिंह शामिल रहे।

