Read Time:56 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वारण्टियों की शत-प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमे गठित की गई। गठित टीम द्वारा शनिवार को न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी सावेज अली पुत्र अजगर अली निवासी ग्राम सिकरोढा थाना भगवानपुर को सिकरोढा भगवानपुर से गिरफ्तार किया गया, वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में अ.उ.नि. रघुवीर सिंह, हे.कां. संदीप यादव शामिल रहे।

