भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर जिला कार्यालय रुड़की पर रखी गई एक शोक सभा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर जिला कार्यालय रुड़की पर एक शोक सभा रखी गई। शोक सभा में सांसद डाॅ. निशंक ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरण चंद्र शर्मा का निधन हम सभी के लिए अपूर्णिय क्षति हैं। वह भाजपा के सच्चे सिपाही थे, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा पार्टी को उत्तराखण्ड मंे नई पहचान दी। वहीं राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने कहा कि पूरण चंद्र शर्मा के निधन ने हम सभी को अद्वित्य सेवा और नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण कड़ी की कमी का आभास कराया है। शोभाराम प्रजापति ने कहा कि पूरन चंद्र शर्मा ने उत्तराखंड के विकास और प्रकृति के लिए समर्पित होकर काम किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी ने कहा कि पूरन चंद शर्मा ने अपना पूरा जीवन भाजपा संगठन को समर्पित किया और हमेशा संगठन को मजबूत करने में लग रहे। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरण चंद्र शर्मा ने अपने कार्यशाली से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को प्रभावित किया था। उन्होंने जो पौधा लगाया था, आज वह वृक्ष बनकर विकास रुपी छाया प्रदान कर रहा है। सभा का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने किया। शोक सभा में अरविंद गौतम, भीम सिंह, सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, सावित्री मंगला, प्रतिभा चैहान, आशा धस्माना, अमित प्रजापति, अनुराग त्यागी, अवनीश त्यागी समेत तमाम भाजपाई शामिल हुये।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवानपुर उद्योग क्षेत्र स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट) आज भगवानपुर उद्योग क्षेत्र स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि घनश्याम ओझा राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती तथा जिले के अन्य अधिकारी तथा भगवानपुर उद्योग क्षेत्र के सैकड़ो उद्योगपतियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share