भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कुंजा बहादुरपुर गांव में आज से प्रारंभ हो गई है । बैठक में भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के निमित्त प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम सभी जिला एवं मार्चे के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर बैठक की विधिवत रूप से शुरुआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा पुष्पगुच्छ देकर जिला प्रभारी आदित्य चौहान का स्वागत किया गया। भगवानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सभी जिला के पदाधिकारियों मोर्चे के अध्यक्षों को अनुशासन में रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए जो आवश्यक कदम उठाने हैं उसके निमित्त निर्देश दिए ,इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए, मन की बात के जिला संयोजक बीएल अग्रवाल ने पिछले कुछ मन की बात कार्यक्रम की मुख्य मुख्य बातें के विषय में बताया एवं कार्यक्रम के उपरांत डाटा किस प्रकार से मन की बात एप्लीकेशन में अपलोड करना है उसके बारे में बताया, कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष , प्रदीप पाल, सोनू धीमान,चतेरसेन, भीम सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की,सौरभ गुप्ता, राजबाला, प्रमोद चौधरी,जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, योगेश सिंघल, विकास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी,मनोज कुमार , योगेंद्र सैनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, संजय त्यागी , रवि राणा राजीव राणा, संजय कश्यप, पंकज पाल, राहुल शर्मा, नितिन शर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित जन सेवक के रूप में अपनी छाप छोड़े, भाजपा रुड़की जिला कार्यसमिति की बैठक शुरू

Read Time:3 Minute, 32 Second