ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मेष राशि वालों को जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव आज समाप्त होगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 23 Second

मेष : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यात्रा के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें। संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

वृष :जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा।

मिथुन : व्यवसाय से आज अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधान रहना होगा।

कर्क :आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा।

सिंह : आज मैनेजमेंट व मीडिया जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा।

कन्या : मैनेजमेंट व बैंकिंग जाँब में सफलता की प्राप्‍त होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। जीवन साथी से असत्य मत बोलें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। व्यस्तता के बीच आप आपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

तुला : शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीति में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

धनु : आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। संतान की शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है। आज आपके पिताजी की सलाह आपके व्यापार में लंबे समय से लटकी हुई थी।

मकर : जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी मे प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है।

कुंभ : आज रुके धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

मीन : जाँब में परफार्मेंस सुखद रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपके शुगर लेवल और दिल का ख्याल रखता है पनीर, डायबिटीज में इस तरह करें सेवन

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है जो तब होती है जब पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या जब शरीर अपने द्वारा उत्पादित इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है. इंसुलिन एक हार्मोन है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. यह बीमारी खराब लाइफस्टाइल जुड़ी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share