प्रत्येक विधानसभा में महिला सम्मेलन होगा आयोजित: नौटियाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष का हरिद्वार पहुंचने पर किया स्वागत

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

हरिद्वार । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े महिला सम्मेलन आयोजित करेगी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा। यह बात उन्होंने हरिद्वार पहुंचने के बाद कही। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल के हरिद्वार आगमन पर महिला मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली के नेतृत्व में स्वागत किया गया। महिला मोर्चा ने फूल-मालाओं, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर प्रदेश नौटियाल का स्वागत किया। आशा नौटियाल ने सशक्त बूथ और सशक्त मंडल बनाने का आह्वान किया। कहा कि आने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति को कड़ी मेहनत करनी है। प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेश सरकार एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण विधेयक में पारित किए जाने पर आभार जताया। स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर, जिला मंत्री रजनी वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, रेणु शर्मा, अंकुश भाटिया, ईशान भाटिया, नीरू सैनी, उमा चौहान आदि शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार: अब पैसे वाला राशन मिलेगा मुफ्त, आदेश हुए जारी

हरिद्वार । अब हरिद्वार में राशन मुफ्त में मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत डीएसओ ने अंत्योदय (लाल कार्ड) धारकों को योजना से 35 किलोग्राम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के (सफेद) कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मुफ्त देने के आदेश जारी कर दिए हैं। कोविड काल से […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share