जनपद हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ललित नारायण मिश्र ने किया पदभार ग्रहण

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

जनपद हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ललित नारायण मिश्र ने किया पदभार ग्रहण।*

*सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता- ललित नारायण मिश्र।*

 *जनपद आगमन पर जिलास्तरीय अधिकारियों  ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी का किया स्वागत।*

*हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मे डॉ लालायित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर संबंधित पटल के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें । उन्होंने कहा कि जो भी आमजन मानस अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्य के संपादन या समस्या निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी आती है तो उसके निराकरण हेतु सीधे सीडीओ से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि कार्य अनावश्यक लंबित न रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों के संपादन में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो उनसे किसी भी समय मिलकर इसका समाधान कर सकते है।

इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश

*मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश* *भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया ग्राउंड ज़ीरो से निरीक्षण — बोले, 2026 तक निर्बाध होगा मार्ग यातायात* *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश — “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, हर परिस्थिति में चालू […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share