राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

*हरिद्वार पुलिस*

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने दी श्रद्धांजलि*

*स्वतंत्र भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया*

*एसएसपी हरिद्वार ने दोनों महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने को किया प्रोत्साहित*

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में सलामी देकर दोनों महान विभूतियों को स्मरण श्रद्धांजलि देकर याद किया।

एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि अहिंसा ही सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन और उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल का यह दायित्व है कि जनता के साथ शालीनता और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखें। साथ ही पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेंद्र मेहरा द्वारा दोनों महापुरुषों के चलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना एवं कार्यों में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गयाl

हरिद्वार पुलिस ने आज दोनों महापुरुषों की जयंती पर यह संदेश दिया कि गांधीजी और शास्त्रीजी के विचार/बलिदान समय की सीमाओं से परे हैं और आने वाली पीढ़ियों को देश की सुरक्षा हेतु सदैव सही दिशा दिखाते रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीराम के जीवन से सामाजिक समरसता की लें प्रेरणा : पदम सिंह

श्रीराम के जीवन से सामाजिक समरसता की लें प्रेरणा : पदम सिंह -संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव आयोजित हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी (100)वर्ष में श्री गंगानगरी कालोनी में संघ की श्रीराम बस्ती, रानीपुर हरिद्वार द्वारा विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश मे उत्साह पूर्वक, घोष के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share