पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय की छात्राओं को भेंट की पाठ्य सामग्री, बच्चे पढ़ेंगे तो राष्ट्र बढ़ेगा आगे : गौरव गोयल

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सोत में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद करने के उद्देश्य से विद्यालय के समस्त छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चे पढ़ेंगे तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा और समाज तथा परिवार में भी खुशहाली आएगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है।समाजसेवी हाजी तनवीर कुरैशी ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल के ऐसे प्रयास समाज में समानता व शिक्षा के प्रचार और प्रसार की दिशा में अत्यंत सराहनीय है।सहायक अध्यापिका वेद प्रभा वर्मा ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है तथा बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह भी बढ़ता है।इस अवसर पर सहायक अध्यापिका गीता कठैत,कुमारी रेनू गोयल,श्रीमती अंजू वर्मा,रूबी शर्मा,कुसुम लता,संजीता,सुदेश कुमारी,मंजू गौतम,अस्मिता सैनी,आदेश कुमार,मोहम्मद आमिर,मोहम्मद इश्तियाक,मोहम्मद सैयद अली,सलामत अली,भारत भूषण,मोहम्मद शाबाज कुरैशी,आबिद हुसैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेत्रहीन छात्र शिवांश ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय, हाईस्कूल में 88% अंक हासिल

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) सीमित संसाधनों और दृष्टिबाधा जैसी चुनौती के बावजूद अदम्य साहस, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिचय देते हुए घाड़ क्षेत्र के मीरपुर (बहादराबाद) निवासी शिवांश कुमार ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। स्वामी अजरानंद हाईस्कूल, भूपतवाला के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share