डीजे विवाद के बाद बवाल, पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ‘आॅप्रेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी के चलते गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि बुधवार की रात्रि में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो विवाद में बदल गई थी। पुनः दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले 7 महिला, 4 पुरुष सहित कुल 11 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। दोनों पक्षों के विरुद्ध पूर्व में भी चुनावी रंजिश के चलते आपराधिक मुकदमंे दर्ज हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद में कोई भी शांति व्यवस्था प्रभावित करता है, तो उसके विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई होनी तय है। आरोपितों में चांद खां पुत्र नसीर, शिफत पुत्र किफायत, तनवीर पुत्र माहिर, दानिश पुत्र रौनक व 7 महिलाएं निवासीगण ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर शामिल रहे। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह तोमर, हे.कां. जमशेद अली, सोनू कुमार, कां. प्रकाश मनराल, जितेंद्र सिंह, म.कां. सरिता राणा, सर्विष्ठा व म.हो.गा. गीता गिरी शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माँ बगलामुखी पीतांबरा प्रकटोत्सव पर हवन-यज्ञ, नगर की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

रुड़की (आयुष गुप्ता) आचार्य लोकेश शास्त्री महाराज के सानिध्य में माँ बगलामुखी पीतांबरा जी के पावन प्रकटोत्सव पर हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर माँ बगलामुखी से समस्त नगरवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। आचार्य लोकेश शास्त्री ने मां बगलामुखी पीतांबरा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share