झबरेड़ा के सुनहेटी गांव में सरसों चोरी का आरोपी पकड़ा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुनहेटी गांव में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले गांव के एक किसान के घर से सरसों की बोरी चोरी हो गई थी। घटना की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर पीड़ित आरोपी की तलाश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दो युवक उसी किसान के घर सरसों बेचने पहुंच गए, किसान ने जब उनका हुलिया सीसीटीवी फुटेज से मिलाया, तो उन्हें शक हो गया। उसने आसपास के लोगों को बुलाकर घेराबंदी की, जिससे एक युवक मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक को कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के आने तक पेड़ से बांध दिया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने युवक को खोल दिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया युवक मोलना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीजे विवाद के बाद बवाल, पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

कलियर (आयुष गुप्ता) एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ‘आॅप्रेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share