रुड़की (आयुष गुप्ता)
कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के कॉलेज ऑफ स्मार्ट कंप्यूटिंग द्वारा 23-24 अप्रैल 2026 को “स्मार्ट एवं सस्टेनेबल कंप्यूटिंग सिस्टम” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर अत्याधुनिक तकनीकों पर विचार-विमर्श करना था।
सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, 6G संचार, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में हो रही नवीनतम प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर देश और विदेश से कुल 345 शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए शैलेन्द्र ठाकुर, ध्रुव, स्नेहा सेन एवं स्वराज्य सिंह सावंत को ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में NIELIT के निदेशक श्री अनुराग कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही, कुआलालंपुर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मलेशिया के प्रोफेसर (डॉ.) तात्वा एवं प्रोफेसर (डॉ.) गोलनोश ने प्रतिभागियों को क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष इंजी. जे.सी. जैन, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीयांश जैन, कार्यकारी निदेशक डॉ. चारु जैन, कुलपति डॉ. अनुभा सिंह, उपकुलपति डॉ. चिन्नेय्यन रामसुब्रमण्यन, डॉ. राजेश उपाध्याय, सम्मेलन संयोजक एवं डीन कॉलेज ऑफ स्मार्ट कंप्यूटिंग प्रो. (डॉ.) गेसू ठाकुर सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मेलन के सफल आयोजन से विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान मिली है।

