भगवानपुर (आयुष गुप्ता)
बुधवार को थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल शाॅप्स का संचालन कर रहे सभी दुकानदारों की प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर की अध्यक्षता में कोतवाली प्रांगण मंे मीटिंग ली गई। इस दौरान उपस्थित जन को लापरवाही से बचने के लिए चेताते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा दिशा निर्देश दिये गये- जिनमें सभी दुकानदार अपनी दुकान में एक रजिस्टर बनाएंगे, जिसमें मोबाइल क्रय/विक्रय करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर व पूरा पता अंकित किया जाए, सभी संचालक अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे, जिसका व्यू सड़क को भी पूरा कवर करें, कोई भी दुकानदार बिना बिल लिए किसी के मोबाइल का लाॅक नहीं तोड़ेगा, पुराना मोबाइल खरीदने से पहले संचार साथी ऐप में आईएमईआई चेक करेंगे और यदि मोबाइल ब्लैक लिस्टेड पाया जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, सभी मोबाइल दुकानदार अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे जिसमें हल्का प्रभारी चेतक कर्मचारीगण भी ऐड होंगे, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे, के संबंध में जागरूक किया गया।
