पिरान कलियर दरगाह में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने चढ़ाई चादर, भाजपा पर साधा निशाना

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बुधवार को पिरान कलियर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह शरीफ में चादर और फूल पेश किए। इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में अमनांे अमान की दुआ कराई।

पिरान कलियर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजकुमार भाटी ने कहा कि दरगाह में हाजिरी देने से उन्हें मानसिक शांति और सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि इस दरबार पर देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और उनकी भी यहां आने की काफी लंबे समय से इच्छा थी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य हुए थे। लेकिन वर्तमान में विकास की गति थम गई है और केवल विभाजनकारी राजनीति की जा रही है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2023 में बिल दोनों सदनों से पारित हो चुका है। लेकिन इसे लागू करने के बजाय भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ संगठन को विस्तार देगी और मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, समीर आलम, साजिद अंसारी, दिलशाद, मास्टर मौसम अली, हाजी नूरहसन, राव धन्नू, डाॅ. तौफीक अहमद, वसीम अहमद, राशिद अली, मुर्सलीन सिद्दीकी, मोनू कुरैशी और राव रिहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो का भव्य उद्घाटन, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने किया शुभारंभ

रुड़की (आयुष गुप्ता) आज हरिद्वार स्थित रानीपुर मोड़, सिटी काॅम्प्लेक्स में आयोजित संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो के भव्य उद्घाटन समारोह में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाराज ने संस्था की उन्नति एवं सफलता की कामना की तथा उपस्थित जनों के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share