लंढौरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप, पांच सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

लण्ढौरा (आयुष गुप्ता)

नगर पंचायत लंढौरा के पांच सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।

मंगलवार को लंढौरा नगर पंचायत के पांच सभासदों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर में हो रहे कार्यो में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। सभासद समद का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा कूड़ा उठाने वाली दो गाड़ियों में रिपेयर के लिए साढ़े चार लाख रुपये खर्च दिखाया गया है। वही सभासद फरमान का कहना है कि उनके द्वारा प्रस्तावित कार्यो की बजाए चेयरमैन अपनी मर्जी से वार्डों में काम करा रहे हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए ढाई लाख रुपये खर्च किए गए है। वार्ड छह के सभासद प्रतिनिधि असलम तथा वार्ड आठ के सभासद प्रतिनिधि रब्बान अली का आरोप है कि चेयरमैन व ईओ द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए सही सड़कों को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि एक साल में नगर पंचायत की गाडियों का 25 लाख रुपये का तेल खर्च दिखाया गया है। जबकि एक साल में करीब दस लाख रुपये का तेल खर्च आ सकता है। वार्ड नंबर सात के सभासद प्रतिनिधि यशविंद्र का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटों के रिपेयर का एक साल का खर्च ढाई लाख रुपये दिखाया गया है। सभासदों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी और लिपिक हर तरह के कार्यो में धांधली बरतते है। आरोप है कि वार्ड नंबर-2 में बारातघर की हालत सही नहीं है। गाधारोणा मार्ग पर मंदिर के पास कूड़ा एकत्र रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि कई बार प्रस्ताव देने के बाद भी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यह भी आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने में अनियमितता बरती जा रही है। सभासदों का कहना है कि अगर शीघ्र ही भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा, तो मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। नगर पंचायत ईओ हेमंत गुप्ता का कहना है कि सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे है। ईओ का कहना है कि कुछ सभासद और उनके परिजन निजी लाभ लेने के लिए निराधार आरोप लगा रहे है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता अवतार सिंह भड़ाना ने लक्सर से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, बोले—मौका मिला तो करेंगे विकास की राजनीति

रुड़की (आयुष गुप्ता) अवतार सिंह भड़ाना ने उत्तराखंड की लक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। रुड़की पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल द्वारा उन्हें मौका दिया जाता है, तो वह लक्सर सीट से चुनाव लड़ेंगे […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share