Read Time:1 Minute, 24 Second
भगवानपुर (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार द्वारा आॅप्रेशन प्रहार के तहत दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा आॅप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये पुलिस द्वारा रविवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी, मजदूर, फड़, ठेली, गुड चर्खी वालांे के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर चांद काॅलोनी कस्बा भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा करीब 350 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापान किया गया व 120 मकान मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए धारा-83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 10000-10000 रुपये कुल (12 लाख रुपए) के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की गई।
