पूर्व मेयर गौरव गोयल ने राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटी पाठ्य सामग्री,बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर प्राप्त करें सफलता

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पडाव में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई।पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राएं सच्ची लगन और कठिन परिश्रम के साथ सभी छात्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जीवन का मार्ग प्रशस्त करें तथा आज प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पढ़ाई करके अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि अपने जमाने में स्कूल दूर-दूर होते थे और उस समय बच्चों को पैदल ही पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था।आज तो आपके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए बस,स्कूटर व साइकिल की व्यवस्था की हुई है,ताकि हमारे बच्चों को परेशानी ना हो।अपने माता-पिता द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठाकर उनके और अपने सपनों को साकार करें।प्रधानाध्यापक शिखा गोयल तथा हेड मास्टर रजनीश वशिष्ट ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल पिछले पन्द्रह-बीस वर्षों से स्कूली बच्चों को शिक्षा में प्रोत्साहन हेतु पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं,जो बहुत ही सराहनीय कार्य है और इससे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है।इस अवसर पर समाजसेवी मुस्तकीम उर्फ काला,शिवांश गोयल, श्रीकांत शर्मा, संदीप कुमार शर्मा,अमित पटेल,तरु गोयल,उमा कुमारी,पूनम अग्रवाल,कुसुम बमराडा,अनूप शर्मा तथा रूबी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे‌।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वार्थ की राजनीति के चलते सभी दलों ने जनता को छला, प्रदेश में बढ़ रहा लगातार मजलिस का जनाधार : डॉ० नैयर काजमी

रुडकी (आयुष गुप्ता) ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर काजमी ने कहा कि उनकी पार्टी का जनाधार लगातार प्रदेश में बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में सभी वर्ग और समाज के लोग पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।उक्त विचार मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share