कलियर (आयुष गुप्ता)
आगामी बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पिरान कलियर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न गांवों में आयोजित की जाने वाली शोभायात्राओं के दृष्टिगत कलियर पुलिस द्वारा आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इमलीखेड़ा चैकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोहलपुर सिकरोढ़ा, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, हबीबपुर निवादा, मेहवड़ खुर्द, दरियापुर दयालपुर, नागल, पलूनी तथा चैकी धनोरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेल्लीवाला, धनौरी, जस्सावाला आदि गांवों के शोभायात्रा आयोजकों व जनप्रतिनिधियों के साथ इमलीखेड़ा एवं धनोरी चैकी पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सभी आयोजकों से अपील की गई कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। सभी उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

