आर्य उपवन में सुमंत सिंह आर्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 13 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आर्य समाज के पुरोधा एवं राष्ट्रधर्म संस्कृति के चिंतक, आदर्श शिक्षक, साहित्यकार, किसानांे के मसीहा, महान व्यक्तित्व आर्यरत्न स्व. सुमन्त सिंह आर्य की प्रथम स्मृति दिवस के अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार द्वारा आर्य उपवन रुड़की में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातःकालीन यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में अनेकों शिक्षाविद, समाजसेवियों और आर्य समाज के संतों व पदाधिकारीयों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति होकर स्व. सुमंत सिंह आर्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों का स्मरण किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्व. सुमंत सिंह आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार एवं समाज सुधार के कार्यों में समर्पित किया। उन्होंने हमेशा सत्य, सादगी और सेवा के मार्ग पर चलते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय था, जो सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्व. आर्य का जीवन त्याग और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया और युवाओं को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक आदेश चैहान ने स्व. सुमंत सिंह आर्य को एक आदर्श शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार एवं दार्शनिक बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर आर्य समाज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय है। राज्यमंत्री डाॅ. जयपाल सिंह एवं राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी ने भी स्व. सुमंत सिंह आर्य जैसे व्यक्तित्व को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उनके द्वारा किये गये कार्य सदैव समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी स्व. सुमंत सिंह आर्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और कार्यों को स्मरण किया। उनकी स्मृति में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिसमें स्व. सुमंत सिंह आर्य के जीवन, विचारों एवं आदर्शों का विस्तृत वर्णन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान हाकम सिंह आर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्व. सुमंत सिंह आर्य के पुत्र कुंवर पाल सिंह एवं ब्रह्मपाल सिंह आर्य ने उपस्थित आर्य समाज के पदाधिकारियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, राज्यमंत्री डाॅ. जयपाल सिंह, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मान सिंह, बाबूराम आर्य, डाॅ. आनंद कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक, डाॅ. अनिल शर्मा प्रधानाचार्य, डाॅ. प्रदीप त्यागी, डाॅ. अशोक आर्य, डाॅ. करण सिंह सैनी, सुरेंद्र सैनी, आदेश सैनी, भगवान सिंह राठौड़, डाॅ. श्याम सिंह आर्य, प्रेम प्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह, डाॅ. राघवेंद्र चैहान, जितेन्द्र पुंडीर, सतीश त्यागी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौचालय उपयोग का जल पर असर जानने को एनआईएच की टीम का विशेष अभियान

रुड़की (आयुष गुप्ता) नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ हाइड्रोलाॅजी (एनआईएच), रुड़की के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ग्राम पहांसू (जनपद सहारनपुर) में ‘शौचालय उपयोग का भूजल एवं सतही जल पर प्रभाव’ विषय पर एक अध्ययन के अंतर्गत जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न स्थानों से जल नमूने एकत्र […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share