आग पर काबू पाने वाली टीम को अस्पताल प्रबंधन ने किया सम्मानित

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

फायर स्टेशन रुड़की के प्रांगण में एक सादे समारोह में विनय विशाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह में दमकल विभाग की टीम का उत्साहवर्द्धन किया गया। शनिवार को देर सायं विनय विशाल अस्पताल में घटित अग्निकांड में फायर स्टेशन रुड़की की टीम द्वारा तत्काल की गई जोखिमपूर्ण कार्रवाई, रेस्पाॅन्स टाइम, जन-धन हानि रोकने में की गई कार्यवाही से अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय सम्भ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में अग्निशमन अधिकारी रुड़की एवं पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र, गिफ्ट देकर, शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अग्निशमन अधिकारी बंश नारायण यादव ने कहा कि अग्निकांड के दौरान कार्य करना हमारा कर्तव्य और ड्यूटी है, लेकिन सम्मान होने पर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही हमारी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती है कि हमें आगे भी शहर में किसी भी अग्नि दुर्घटना के दौरान और अच्छा कार्य करना है, यदि किसी अग्नि दुर्घटना के दौरान सम्मानित किया जाता है, तो आम जनमानस में पुलिस की छवि भी और अधिक बढ़ जाती है। सम्मान समारोह के दौरान अस्पताल प्रबंधन के स्वामी डाॅ. विनय व डाॅ. विशाल धई, डाक्टर भटनागर सहित शहर के नागरिक मौजूद रहे। सम्मानित होने वाली टीम में अग्निशमन अधिकारी रुड़की बंश नारायण यादव, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह गुरूंग, सुनील कुमार बंदोलिया, रविंद्र सिंह शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्य उपवन में सुमंत सिंह आर्य को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रुड़की (आयुष गुप्ता) आर्य समाज के पुरोधा एवं राष्ट्रधर्म संस्कृति के चिंतक, आदर्श शिक्षक, साहित्यकार, किसानांे के मसीहा, महान व्यक्तित्व आर्यरत्न स्व. सुमन्त सिंह आर्य की प्रथम स्मृति दिवस के अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार द्वारा आर्य उपवन रुड़की में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातःकालीन यज्ञ […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share