शॉर्ट सर्किट बना आफत, 11 बीघा फसल जलने से किसान को भारी नुकसान

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव निवासी फारुख पुत्र बसीर की फसल में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार बिजली के शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते भयंकर रुप ले लिया।

आग की चपेट में आकर फारुख की करीब सात बीघा गेंहू व चार बीघा गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आसपास में खड़े पोपलर के पेड़ों को भी आग ने जला दिया। सूचना मिलते ही किसानों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

पीड़ित किसान ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी चाही, लेकिन फोन पर कोई सम्पर्क नही हो पाया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तारों की हालत जर्जर है, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने विभाग से जल्द सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक महासंघ ने मदन कौशिक से उठाए समय सारिणी व जनगणना ड्यूटी के मुद्दे, 50% शिक्षकों की ड्यूटी के निर्देश

रुड़की (आयुष गुप्ता) शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भेंटकर नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महासंघ ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में लागू नई समय सारिणी छोटे-छोटे बच्चों के लिए व्यवहारिक एवं बाल […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share