भगवानपुर (आयुष गुप्ता)
पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियान ‘आॅप्रेशन प्रहार’ के तहत एसएसपी हरिद्वार द्वारा गोवंशीय पशुओं को वाहनों में क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान ग्राम दौडबसी जाने वाली कम्पनी के पास एक छोटा हाथी यूपी-12-सीटी-1663 को रोककर चेक किया गया। वाहन चालक ने अपना नाम शहवेज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला जोगीयान, कस्बा थाना भवन, जिला शामली (उ0प्र0) बताया। वाहन के डाले की तलाशी लेने पर उसमें 03 गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए पाया गया। मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अ.उ.नि. प्रदीप चैहान, हे.कां. सुधीर चैधरी, हो.गा. उदयपाल शामिल रहे।

