देहरादून दौरे को लेकर रुड़की में भाजपा की बैठक, 14 अप्रैल को पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा देहरादून से दिल्ली तक कम समय में आवागमन को संभव बनाने वाले हाई एलिवेटेड रोड का उद्घाटन भी करेंगे, जो क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मधु सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों उनके पदाधिकारियों एवं पार्षदों से आहवान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 14 अप्रैल को देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह अवसर संगठन की एकजुटता और शक्ति को प्रदर्शित करने का है। इस दौरान जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण और सहभागिता इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ देहरादून पहुंचें और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में संजय अरोड़ा, सागर गोयल, संजीव तोमर, भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, सतीश सैनी, सचिन झबरेडी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, प्रतिभा चैहान, पंकज नंदा, अंकित गौतम, गीता मलिक सहित मोर्चा अध्यक्षों में युवा भाजपा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी, मंडल अध्यक्षों में गुरजिंदर प्रधान, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, अवनीश शर्मा, भगत सिंह तथा पार्षदों में जेपी शर्मा, रिशु वर्मा, रचित अग्रवाल, रवि राणा, विकास प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: कुमारी शैलजा का एकजुटता का आह्वान, भाजपा सरकार पर तीखा हमला

रुड़की (आयुष गुप्ता) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं को शपथ लेनी है कि हमें अपने मिशन को पूरा करने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा। आज प्रदेश की जनता हमारी ओर देख रही […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share