Read Time:1 Minute, 13 Second
झबरेड़ा (आयुष गुप्ता)
अवैध शराब की तस्करी रोकने व उत्तराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशामुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तांे की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, उक्त आदेश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर मानकपुर रोड मोलना चैराहा के पास से अभियुक्त बृजपाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी मौलना थाना झबरेड़ा को 45 टेट्रा पैक मार्का महबूबा देशी शराब निर्मित उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में हे.कां. रामवीर, कां. नसीबुद्दीन शामिल रहे।

