गैस किल्लत, नशा और सट्टेबाजी पर कांग्रेस ने प्रशासन से की सख्ती की मांग

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी द्वारा अपने कैंप कार्यालय पर एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर पत्रकारों से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान राजेंद्र चैधरी ने कहा कि रुड़की महानगर में स्थित पुराना बस अड्डा रुड़की का सेंटर पड़ता है, जहां से महानगर के समस्त क्षेत्र लगभग बराबर दूरी पर है, लेकिन कुछ लोग इस बस अड्डे को सालियर ले जाना चाहते हैं ताकि वहां पर भू-माफियाओं की जमीनों की कीमत बढ़ जाए और जनता भाड़ में जाए। राजेंद्र चैधरी ने कहा कि जहां पर बस अड्डा हस्तांतरण की बात की जा रही है। वह भूमि नगर निगम की है, उस पर खेती हो रही है, वह उपजाऊ भूमि है और उसके कुछ भाग में संपूर्ण महानगर का कूड़ा इकट्ठा होता है और वहां पर कूड़ा प्लांट लगाया हुआ है। ऐसे में वहां बस अड्डा स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। राजेंद्र चैधरी ने कहा कि मंत्री महोदय रुड़की बस अड्डे से रोशनाबाद जिला मुख्यालय, एम्स अस्पताल ऋषिकेश, जौलीग्रांट अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर बस सेवा शुरू करनी चाहिए और रुड़की बस अड्डे का उच्चीकरण कर शानदार बस अड्डे के रुप में बनाया जाना चाहिए। राजेंद्र चैधरी ने कहा कि रुड़की में गैस की भारी किल्लत है, शादियों का सीजन है और लोगों को एजेंसी वाले गैस नहीं दे रहे हैं। छोटे व्यापारी रेहडी, पटरी वाले तथा होटल वालों के सामने भी गैस की भारी समस्या बन गई है, जिससे बेरोजगारी बढ़ाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से छोटी रेहडी पटरी वालों को शादी वालों को गैस मिलने की सुविधा शुरू होनी चाहिए। राजेंद्र चैधरी ने यह भी कहा कि रुड़की शहर में देह व्यापार पर और नशा तथा सट्टेबाजी पर पुलिस को अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कोतवाली सिविल लाइंस की भी प्रशंसा की कि उनके द्वारा देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की गई है लेकिन रुड़की शिक्षा नगरी है। यहां से तमाम अनैतिक कार्यों का सफाया करना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से अनुरोध किया कि हरिद्वार जनपद में पुलिस वालों की भारी कमी को देखते हुए यहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस वालों की तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार से घबरा गई है और उसने अपनी बी टीम बीएसपी ओर आजाद पार्टी को कांग्रेस पार्टी की वोटों को बांटने ओर भाजपा को लाभ देने के लिए सक्रिय कर दिया है, लेकिन भाजपा सरकार की विदाई उत्तराखंड प्रदेश के जनमानस के हित में है। पत्रकार वार्ता के दौरान छात्र संघ जिलाध्यक्ष आशीष चैधरी, महामंत्रीगण वैभव सैनी तथा मोहित त्यागी एवं ब्लाॅक अध्यक्ष नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CCTV से खुला राज: मंदिर में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

रुड़की (आयुष गुप्ता) कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुडकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गगंनहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोतवाली पर पंजीकृत धारा 305(ए) बीएनएस से […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share