रात्रि ड्यूटी में हरिद्वार पुलिस की तत्परता से बची बुजुर्ग की जान,कान्सटेबल बसन्त पांडे और श्रद्धालु महिला बनी फ़रिश्ता

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

हरिद्वार (आयुष गुप्ता)

रात्रि ड्यूटी के दौरान हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, मानवता एवं त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगोडा बैरियर पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे (चौकी हर की पौड़ी) को एक श्रद्धालु महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही कांस्टेबल बसंत पांडे तत्काल मौके पर पहुंचे दोनों ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार के रूप में CPR देना शुरू कर दिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते कुछ ही क्षणों में बुजुर्ग व्यक्ति की सांसें पुनः चलने लगीं।

इसके उपरांत उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि समय पर दिए गए CPR एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण ही बुजुर्ग की जान बच पाई।

यह घटना हरिद्वार पुलिस की मानवता, कर्तव्यनिष्ठा एवं आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई

हरिद्वार (आयुष गुप्ता) उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार, के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60, हरिलोक क्षेत्र में सब्जी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share