महिला का आरोप: पति ने बिना तलाक फर्जी निकाह किया, न्याय की मांग

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी फर्जी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

प्रेस क्लब रुड़की पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीड़ित महिला का आरोप है कि वर्ष 2019 में कलियर निवासी एक युवक ने मुस्लिम रीति-रिवाज से उसके साथ निकाह किया था। उसके पास निकाहनामा की रसीद भी मौजूद है। निकाह के बाद वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी और दोनों का एक बेटा भी हुआ। महिला का कहना है कि कुछ समय बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि पति के परिजनों ने किसी रिश्तेदारी में एक अन्य युवती से उसका फर्जी निकाह करवा दिया। जब महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, तो ससुराल पक्ष ने उसे बहला-फुसलाकर तहरीर वापस करवा ली। महिला के अनुसार उसके पति ने कुरान की कसम खाते हुए उसे साथ रखने का आश्वासन दिया था, जिसकी वीडियो रिकाॅर्डिंग भी उसके पास है। इसके बावजूद उसे ससुराल में नहीं रखा गया और बाद में पति ने न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। महिला ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए यूसीसी कानून के तहत एक व्यक्ति एक ही शादी कर सकता है, लेकिन उसके पति ने इसका उल्लंघन किया है। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ढण्डेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी भाजपा में फिर लौटेंगे, भारी समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण समारोह

रुड़की (आयुष गुप्ता) ढण्डेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी अपने भारी समर्थकों के साथ कल शनिवार को फिर से भाजपा में वापसी करेंगे। सतीश और उनका परिवार हमेशा से ही भाजपाई रहा है। नगर पंचायत चुनाव में टिकट न मिलने और क्षेत्र की जनता का दबाव बढ़ने के कारण सतीश […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share