झबरेड़ा सीट पर 2027 की जंग तेज: भाजपा-कांग्रेस समेत कई दावेदार मैदान में, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर झबरेडा विधानसभा सीट पर कई लोग टिकट लेने के इच्छुक बताये गये है, यही नही कुछ नये चेहरे भी विधानसभा में अपने पोस्टर लगाकर जनता को लुभाने का काम कर रहे है। हालांकि जनता भी बेहद पढी-लिखी है। अपना अच्छा-बुरा जानती है। वहीं भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आसपा पार्टी से चुनाव लडने वाले लोगों की संख्या दर्जनों में है। ऐसे में कोई भी दल हल्के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नही उतारेगा और न ही नये चेहरे को जगह मिलेगी। भाजपा पार्टी में वैजयंती माला, जितेंद्र प्रमुख, राजपाल सिंह, आदित्य ब्रजवाल, हर्ष कुमार दौलत भी टिकट की लाइन में है। यह नया चेहरा है। अब हाईकमान इनमें से किस प्रत्याशी को टिकट देगा या बाहर से कोई प्रत्याशी लाया जायेगा, यह देखने वाली बात होगी। वहीं कांग्रेस में भी विधायक वीरेन्द्र जाति को-टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, इसके अलावा अरविंद प्रधान भी टिकट की लाइन में है। वह भी झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले है और कांग्रेस में बेहद मजबूत पकड रखते हैं। वही बसपा पार्टी का जनाधार टूट रहा है और कोई मजबूत प्रत्याशी दूर-दूर तक दिखाई नही देता। इसका मुख्य कारण संगठन की कमजोरी बताया गया। वही आजाद समाज पार्टी से महक सिंह ने अपनी दमदार आमद दर्ज करायी है। और वह अपनी पार्टी से इस सीट पर विधानसभा का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे है। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने हजारों की भीड एकत्र कर विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है। बहरहाल कुछ भी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव लडने के इच्छुक लोग देहरादून से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे है। टिकट को लेकर हाईकमान फूंक-फूंक कर कदम रखेगा और इस सीट पर स्थानीय व जिताऊ प्रत्याशी को टिकट मिलेगा, ताकि हर हाल में पार्टी को विजयी मिले। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इस सीट पर जीत मिली थी तथा भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। हांलाकि अभी चुनाव दूर हैं, इसके बावजूद विधानसभा क्षेत्र मंे गरमाहट भरा माहौल है। हर कोई चुनाव लडने वाला नेता अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रहे हैं, ताकि अपने पक्ष मंे माहौल बनाया जा सके। बताया गया है कि इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस व आसपा पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इस सीट पर इन तीनों ही दलों के कुछ लोग टिकट को लेकर आसान्वित हैं। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी से टिकट मिलेगा और जीत होगी। हालांकि अभी किसकी जीत और किसकी हार होगी? यह तो चुनाव के बाद पता चल सकेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

रुड़की (आयुष गुप्ता) बीती रात्रि 10 बजे के करीब मंगलौर से कार्य निपटाकर तीन युवक बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह झबरेड़ा में स्थित किसान चैक के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक डम्पर ने उन्हंे टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share