झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह का सख्त संदेश: अपराध पर लगाम के लिए जन सहयोग जरूरी, खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

झबरेडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जन सहयोग बेहद जरूरी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हांेने यहां का कार्यभार संभाला है तथा थाना क्षेत्र के सभी गांव के लोगों से लगातार संवाद करने का काम कर रहे है। ग्रामीणों को पुलिस के नंबर भी दिए गये है तथा कहा कि छोटी से छोटी सूचना पुलिस की दी जाये, ताकि समय रहते उसे बडा होने से रोका जा सके। बेहद मिलनसार, ईमानदार व अच्छी छवि के थाना प्रभारी विजय सिंह वर्ष 2002 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए थे। इसके बाद वह नैनीताल में पोस्टेड रहे तथा पहाड से उतरने के बाद उन्हांेने कोतवाली हरिद्वार, ज्वालापुर, रानीपुर व बहादराबाद थाने में अपनी सेवाएं दी और इसके बाद हाल ही में एसएसपी द्वारा उन्हंे झबरेडा थाने की कमान दी गई। जिसे वह बखूबी निभा रहे है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि यह थाना यूपी की सीमा से सटा हुआ है। यहां से अनेक लिंक मार्ग यूपी को जोडते हैं, इसलिए रात्रि के समय पुलिस की गश्त बढाई गई है ताकि कोई भी अपराधी को घटना को अंजाम देने के बाद भाग न सके। उन्होेंने कहा कि पुलिस के जवानों को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिए गये हैं। साथ ही कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी पीडा लेकर थाने पर पहुंच रहा है, उसका तत्काल निराकरण करा रहे है। हाल ही में उन्हांेने खनन से भरी तीन टैªक्टर-ट्रालियों को पकड कर खनन माफियाओं की कमर तोड दी। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि अपराधी किसी का मित्र नही होता, ऐसे लोगो की जगह जेल हैं। उन्हांेने लोेगों से अपील की कि गलत कृत्य करने वालांे की सूचना पुलिस को दी जाये। शिकायतकर्ता की सूचना को गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वाले सुधर जायें या थाने की सीमा से दूर चले जाये। पीडित व्यक्ति सीधे उनसे आकर मिले, उसकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा सीट पर 2027 की जंग तेज: भाजपा-कांग्रेस समेत कई दावेदार मैदान में, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

रुड़की (आयुष गुप्ता) आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर झबरेडा विधानसभा सीट पर कई लोग टिकट लेने के इच्छुक बताये गये है, यही नही कुछ नये चेहरे भी विधानसभा में अपने पोस्टर लगाकर जनता को लुभाने का काम कर रहे है। हालांकि जनता भी बेहद पढी-लिखी है। अपना अच्छा-बुरा […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share