जर्जर स्टील गार्डर पुल की मरम्मत शुरू, समाजसेवी मौसम अली के प्रयास रंग लाए

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

कलियर क्षेत्र के स्टील गार्डर पुल के सामने जर्जर हो चुकी स्लैब और बाहर निकले सरियों से राहगीरों को मिल रही परेशानी को देखते हुए किया जा रहा संघर्ष आखिरकार रंग लाया। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के निरंतर प्रयासों के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। पिछले काफी समय से पुल की स्लैब बेहद खराब स्थिति में थी, जिसके चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। मौसम अली इस सड़क को पूरी तरह ठीक करवाने के लिए शासन-प्रशासन और विभाग के चक्कर लगा रहे थे। मंगलवार को विभाग के जेई अपनी टीम और मैटेरियल से भरे ट्रक के साथ पुल पर पहुंचे और जर्जर हिस्से को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए मौसम अली ने विभाग के आला अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस अवसर पर हाजी खालिद, शाहरुख मालिक, समाजसेवी इसरार, अमान और शायान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share