रुड़की (आयुष गुप्ता)
क्वाड्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के ट्रस्टी सदस्य एवं अमेरिका निवासी वरिष्ठ इंजी0 प्रवीण सिंह के आज संस्थान आगमन पर क्वाड्रा संस्थान परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उनसे संवाद किया।
इंजी0 प्रवीण सिंह ने संस्थान के चिकित्सकों एवं शिक्षकों के साथ अपने विदेशी अनुभव, तकनीकी दृष्टिकोण तथा वैश्विक स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बदलते स्वरूप पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्वेद और योग की विश्वभर में बढ़ती स्वीकार्यता हमारे लिए गर्व का विषय है और ऐसे संस्थानों की भूमिका भविष्य में और भी महत्वपूर्ण होने वाली है।
उन्होंने क्वाड्रा संस्थान द्वारा आयुर्वेद, नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सेवा-भाव ही किसी भी संस्थान को वैश्विक पहचान दिलाते हैं। उन्होनें यह भी कहा कि वो भले ही अमेरिका में रहते है, लेकिन अपने दादा चै0 हरचन्द सिंह एवं पिता डाॅ. रकम सिंह से मिलें। भारत के संस्कार, संस्कृति और मूल्यों को हमेशा अपने साथ रखते हैं। जो मानवता, सेवा और नैतिकता का मार्ग दिखाते हैं। संस्थान के सचिव डाॅ. रकम सिंह ने उनके मार्गदर्शन को छात्रों, चिकित्सकों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे संवादों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

