Read Time:1 Minute, 17 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
उत्तराखण्ड पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 6वीं हरिद्वार पाॅवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षित सैनी ने प्रथम स्थान पाकर इस चैम्पियनशिप को अपने नाम लिया और रुड़की शहर का नाम रोशन किया। उत्तराखण्ड पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन गुलाटी व सचिव संजय चैहान ने परीक्षित सैनी का उत्साहवर्द्धन करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को भी बधाई दी। बाद में विजयी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने पर परीक्षित सैनी को लोजमो संयोजक सुभाष सैनी व कांग्रेसी नेता ऋषिपाल सैनी ने बधाई दी और कहा कि परीक्षित सैनी ने पूरे शहर का मान बढ़ाया है।

