मंगलौर (आयुष गुप्ता)
आरोही एकेडमी सी. बी. एस. आई. सी. एस. ई. एवं उत्तराखंड बोर्ड एवं यूके. एस. सी. एवं यू. के पीएससी कोचिंग सेंटर का मंगलौर में राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार व जिला मंत्री एस. पी. बडोला ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने कहा कि आरोही अकादमी के द्वारा कक्षा 8 से कक्षा 12 तक सभी विषयों की कोचिंग एवं यूके पी. एस. सी. की तैयारी करने का अवसर छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षाविदों द्वारा दिया जाएगा जिसका संचालन वी. कुमार, रविकुमार, अंकित, एवं कालूराम द्वारा आरोही एकेडमी का संचालन किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार, जिला मंत्री एस. पी. बडोला, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मेढानी, शैलेंद्र पेंगोवाल, ने आरोही एकेडमी के डायरेक्टर पी. कुमार एवं उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। एस. पी. बडोला ने सभी छात्र एवं छात्राओं को पूर्ण निष्ठा से पढ़ाई करने की सलाह दी। जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा का समाज में एक अलग ही महत्व है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है।

