कलियर (आयुष गुप्ता)
समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए थाना कलियर पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। बुधवार को थाना परिसर में आयोजित इस रक्तदान शिविर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।रक्तदान शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने सभी आवश्यक जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। इस सराहनीय पहल को क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा और पुलिस के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की।

