झबरेड़ा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: कार्यकर्ताओं को नीतियों व योजनाओं की दी जानकारी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

झबरेड़ा में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दीन दयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी की नीतियों के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के 11 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। यह विकसित भारत अमृतकाल है। वक्ताआंे ने कहा कि 81 करोड लाभार्थियांे को मुफ्त राशन दिया जा रहा है तथा पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड मकान बनाये गये। हर घर जल योजना के तहत 15 करोड ग्रामीणों को जोडा गया तथा 51 करोड लोगों को सुरक्षा कवरेज दिया गया। इसके साथ ही 68 लाख रेहडी, पटरी, विक्रंेताओ को बिना जमानत ऋण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार की सैंकडों योजनाओं को लोगों को राहत देने का काम किया जा रहा है। भाजपा की सरकार धरातल पर विकास कार्यों को आगे बढा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मंे देश-प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग गीत भी गाया गया और कार्यकर्ताओं में सूचनातंत्र मजबूत किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, अभिषेक चंद्रा, सौरभ गुप्ता, पवन तोमर, देवी सिंह राणा, डाॅ. मधु सिंह का सम्बोधन हुआ। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पं. हितेश शर्मा, विपिन गर्ग, मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी, आदित्य ब्रजवाल, वैजयंती माला, सुधीर गुप्ता, कुलदीप सैनी, सचिन त्यागी, चिराग आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा में ईद मिलन कार्यक्रम : महक सिंह और रविंद्र भाटी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, समाज की एकता पर दिया जोर

रुड़की (आयुष गुप्ता) झबरेडा में आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता महक सिंह द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने कहा कि इस हिटलर शाही सरकार को चंद्रशेखर ही रोक सकता है। उन्होंने कहा कि […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share