आर्य कन्या पाठशाला रुड़की का शानदार परीक्षा परिणाम: कक्षा 1–8 में 100% रिजल्ट, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आज आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज रुड़की में गृह वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें कक्षा-एक से आठ तक का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत कक्षा 9 का परीक्षा परिणाम 90.99 प्रशिशत, कक्षा-11 का परीक्षा परिणाम 95.1 प्रतिशत रहा। कक्षा 1 में रूही गौतम, कक्षा-2 में शिफा, कक्षा -3 में आराध्या, कक्षा-4 में मन्नत, कक्षा-5 में का अधिकारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा-6 में आलिया राय, कक्षा-7 में जिया तथा कक्षा आठ में अदीब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा-9 में जिक्र रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-11 में मानवीकी वर्ग में कुमारी हुदा, वाणिज्य वर्ग में इलमा तथा वैज्ञानिक वर्ग में कनक धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को आशीर्वाद तथा बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा जिंदल ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष संजय वर्मा ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से पारितोषिक भी प्रदान किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगनहर पुलिस की कार्रवाई: भेष बदलकर ठगी करने वाले 6 फर्जी बाबा हिरासत में

रुड़की (आयुष गुप्ता) कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र गंगनहर पटरी तथा रेलवे स्टेशन रुड़की के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 6 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share