रुड़की के युवक की संदिग्ध मौत: डाकपत्थर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक युवक का शव विकासनगर डाकपत्थर के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को युवक के साजीक पुत्र अकरम निवासी सफरपुर का शव बीते रोज देहरादून के समीप एक पेड़ से लटका मिला था। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे थे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव लेकर आए थे। वहीं मृतक युवक के परिजनों के अनुसार 29 मार्च को एक व्यक्ति का फोन आया था और अपनी पुत्री के साथ उक्त मृतक के फोटो होने की बात कही थी। वहीं परिजनों के अनुसार कुछ युवकों ने भी मृतक युवक को युवती से दूर होने की बात कही थी और जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवक से उनका संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन 30 मार्च को देहरादून पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी है। वहीं गंगनहर कोतवाली के को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की परिजनों ने मांग की है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ये मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआईएच रुड़की के इंजीनियर मुकेश शर्मा का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति समारोह, 38 वर्षों की सेवाओं को सराहा

रुड़की (आयुष गुप्ता) राष्ट्रीय जल विज्ञान रुड़की में कार्यरत इंजीनियर मुकेश शर्मा अपनी 38 वर्ष की सेवा पूरी करने के उपरांत संस्थान से रिटायर्ड हो गए। एनआईएच में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रुड़की पहुंचकर इंजीनियर मुकेश शर्मा को रिटायरमेंट की बधाई दी। राष्ट्रीय जल विज्ञान […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share