पुरानी पेंशन आंदोलन कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रुड़की पहुंचने पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारियों एवं पेंशन योद्धाओं का डायट प्राचार्य मेराज अहमद द्वारा फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर एवं जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी पेंशन योद्धाओं के अलावा डायट से जान आलम डॉ अशोक सैनी , ज्ञानप्रकाश शीर्षवाल, पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम के दौरान डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रहे आंदोलन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि पेंशन योद्धाओं द्वारा जिस दृढ़ता और समर्पण के साथ यह संघर्ष किया जा रहा है, वह सराहनीय है और निश्चित ही यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

वहीं, आंदोलन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का अधिकार है, जिसे प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर निरंतर संघर्ष करना होगा । उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों से इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया तथा एकजुटता को आंदोलन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जनपद के विभिन्न संगठनों के एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रुड़की के सभागार में 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 16 अप्रैल को प्रस्तावित विशाल बाइक रैली के सफल आयोजन, रूपरेखा एवं रणनीति के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्य समाज नगला सलारु वार्षिक उत्सव संपन्न

नारसन (आयुष गुप्ता) आर्य समाज नगला सलारु वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर वेद प्रचारक आचार्य सत्यानंद महाराज जी ने सत्यार्थ प्रकाश के महत्व प्रकाश डालते हुए विशेषताओं का वर्णन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की सत्यार्थ प्रकाश भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती है वहीं दूसरी ओर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share